Wednesday, December 31, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

ब्यूरो पूर्वांचल नेटवर्क

आनंदनगर।

भारत के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर महराजगंज जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आनंदनगर स्थित पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के आवास पर पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया गया।

 

इस अवसर पर कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष बिनोद चौधरी एवं ओम प्रकाश साहनी ने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से महराजगंज जनपद का मान-सम्मान बढ़ा है। यह जनपद के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

 

इसी क्रम में पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के आवास पर उनके सुपुत्र रविंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह पहला अवसर है जब महराजगंज जनपद के किसी नेता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है, जो पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात है।

 

भाजपा कार्यकर्ता शिवम जायसवाल और गादे पहलवान ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार महराजगंज जैसे सीमावर्ती जनपद को भाजपा संगठन में इतना बड़ा अवसर मिला है। इससे न केवल महराजगंज बल्कि पूरे पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी।

 

युवा जायसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष जयंत कुमार जायसवाल एवं प्रदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है, जो संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

 

इस दौरान शैलेश कन्नौजिया, समाजसेवी करम चंद यादव, राम नारायण, शिव पूजन, घनश्याम, अशोक, वीरेंद्र, बल गोविंद, रामदेव, राम यादव, केसर, दिलीप, राम किशोर, सुनील, प्रमोद, श्याम नारायण, अमित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles