फरेंदा में आधारशिला वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक
ब्यूरो पूर्वांचल नेटवर्क फरेंदा महराजगंज।
फरेंदा उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह द्वारा आधारशिला वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम में रह रहे माता-पिता एवं प्रबंधक प्रदीप कुमार कटियार से प्राप्त की गई।
अधिकारियों ने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आश्रम में ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त एवं संतोषजनक पाई गईं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की।



