Thursday, January 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी भावुक हुए:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूल बरसाए।

यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी भावुक हुए:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूल बरसाए

पूर्वांचल नेटवर्क गोरखपुर।

रिपोर्ट राजेश चौबे

यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को अपने गृह जनपद महराजगंज से गोरखपुर जाते समय कैम्पियरगंज में कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूल बरसाए।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पंकज चौधरी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा- जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं और आम जन का उत्साह और प्रेम देखने को मिला। मैं उसे देखकर भावुक हो गया।

गोरखपुर में प्रवेश करते ही कैम्पियरगंज में
प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने
स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए। महराजगंज से पंकज चौधरी सांसद हैं।
जातीय पार्टियां ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहती पंकज चौधरी ने जातिवादी राजनीति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जातीय पार्टियां बहुत दिन तक जीवित नहीं रहती। उनका हश्र अभी बिहार में दिखाई दिया। सभी जातीय और पारिवारिक पार्टियां मिलकर लड़ रही थीं और SIR पर बहुत बड़ा तूफान खड़ा किया था। लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन सेवा का काम करता है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।

 

संगठन को पार्टी की असली ताकत और पहचान बताते हुए पंकज चौधरी ने कहा- संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश की गई। कैम्पियरगंज में विधायक फतेह बहादुर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। नगर पंचायत प्रतिनिधि गोपाल सिंह राजेश चौबे पिन्टू सिंह अजय सिंह राहुल सिंह डा दीपक सिंह संगम मिश्रा सहित हजारों लोग मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles