Saturday, April 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न। वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण में योगदान

शनिवार को भक्तामर स्त्रोत्र के रचयिता मानतुंगाचार्य की तपोस्थली भोजपुर में बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौक़े पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, शान्ति नगर विकास समिति भोजपुर के क्षेत्राधिकार भूमि की पक्की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर शिव मंदिर के महंत पवन गिरी विशेष अतिथि के रूप में शैलेन्द्र गिरी, विनोद गुरगाम (सरपंच ग्राम भोजपुर) की उपस्थिति एवं स्वाध्याय सारथी वास्तुविद जयदीप शास्त्री भोपाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष विमल जैन जानकारी देते हुए बताया की प्रथम आधार शिला रखने का सौभाग्य श्रीमती रतन बाई जैन, अनिता-विनोद जैन (आर.एन.जी.) को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया की इस कार्य में पत्रकार ऋषभ जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles