Wednesday, June 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम पंचायतों को राजस्व ग्राम मुक्त बनाने को लेकर डीएम ने की समीक्षा, एसडीएम को दिए निर्देश!

ग्राम पंचायतों को राजस्व ग्राम मुक्त बनाने को लेकर डीएम ने की समीक्षा, एसडीएम को दिए निर्देश

पूर्वांचल नेटवर्क महरजगंज

महराजगंज। जनपद में ग्राम पंचायतों को राजस्व ग्राम मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने तेजी ला दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और चिन्हित ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर राजस्व ग्राम मुक्त बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखों के सत्यापन, भूमि विवादों के समाधान तथा अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए, जिससे ग्रामीणों को राजस्व संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण किया जाए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

— रिपोर्ट: सुनील त्रिपाठी, जिला संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles