वन महोत्सव पर सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण
- पूर्वांचल नेटवर्क न्यूज़ जनपद महराजगंज
आनंद नगर/फरेंदा, 07 जुलाई 2026। वन महोत्सव के अवसर पर सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाई स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर फरेंदा वन रेंज के रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरुण सिंह एवं अनिल सिंह, वन दरोगा एजाज अहमद, सूरज पाल, रवि प्रकाश शाह तथा बृजेश चंद्र राव ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।


