Saturday, April 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लुंबिनी भगवान बुद्ध के उपदेशों संदेशों के माध्यम से विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने भारत नेपाल की साझा संस्कृति को जोड़ते हुए बुद्ध संदेश को आम जन तक पहुंचने हेतु चतुर्थ शुन्य रिट्रीट सेमिनार का हुआ आयोजन!

विश्व शांति दिवस के मौके पर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट हॉल में आज शुन्यति इंटरनेशनल फाऊंडेशन (एसआईएफ) के तत्वाधान में भगवान बुद्ध के उपदेशों और संदेशों के माध्यम से विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने व भारत व नेपाल की साझा संस्कृति को जोड़ते हुए बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को आम जन तक पहुंचने के उद्देश्य से चतुर्थ शुन्य रिट्रीट सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें भारत व नेपाल से हजारों की संख्या में मौजूद शुन्याभ्यास के माध्यम से शुन्यता का ध्यान किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ संस्था में उपदेशक ध्यानाचार्य नागजीवा ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि हम भगवान बुद्ध को शिक्षक और गुरु की तरह मानते है। हमे बुद्ध के संदेशों को ध्यान करना चाहिए। जिसमें हमे खुशी की अनुभूति मिलती है। कार्यक्रम के दौरान शुन्याभ्यास और भगवान बुद्ध के उपदेशों और संदेशों को प्रसारित करते हुए संस्था के अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक आयुर्वेद चिकित्सा व फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राजेश सवेरा ने कहा कि शुन्यता के ध्यान से हम अपने भीतर शांति और खुशी का अनुभव होता है। विश्व मे शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमें बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को अपनाते हुए शुन्यता का ध्यान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles