Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्वरूपानंद महाराज ने की मां तारा शक्तिपीठ में नवरात्रि की पूजा!

मिर्जापुर के विजयपुर में स्वरूपानंद महाराज द्वारा नवरात्र माह में जगत जननी मां तारा पीठ पर 9 दिन तक पूजा का कार्यक्रम होता रहा जिसमें प्रदेश भर के भक्तजन आकर गुरु से आशीर्वाद लियामां तारा पीठ पर नमन किया गुरु  ने सभी के लिए मंगल कामना की।

Previous article
विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ मीरजापुर 11 अक्टूबर 2024- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोजवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद (पर्यटन/संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव-2024 के नौवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी ने किया। तत्पश्चात मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में मीरजापुर खोखा मिर्जापुरी लोकगीत, सरोज देवी, शिवम कुमार लोकगीत, फगुनी देवी देवीगीत, सुनीता चैधरी देवीगीत, पांचू लाल लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया गया। लखनऊ की लोकगायिका संजू सिंह के द्वारा देवीगीत की प्रस्तुति की गई। कानपुर के बंसल बधु के द्वारा राम मन्दिर निर्माण के 500 वर्षो के इतिहास पर गायन की प्रस्तुति की गई। वाराणसी की रंजना राय ने देवीगीत, लखनऊ की सपना सिंह ने नृत्य नाटिका दुर्गा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ ध्रुव इंटरटेंमेट के द्वारा अमर शहीदो के जीवन पर नाटक की प्रस्तुति कर लोगो का मनोरंजन कराया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रक्षा उमर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles