Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संघ स्थापना दिवस: शस्त्रपूजन कर स्वयंसेवको ने नगर मे किया पथ संचलन

मिर्जापुर।
श्रीरामलीला कमेटी बरियाघाट के तत्वाधान में पूर्वाचल के प्रसिद्ध विजयादशमी मेला का शानदार समापन हुआ। श्री पंचमुखी महादेव जी महाराज के अद्भुत श्रृंगार के साथ श्री राम दरबार, श्री तिरूपति बाला जी, विन्ध्य कारीडोर, रतन टाटा की झॉकी के साथ दर्जनों अन्य आकर्षक झाँकी बनायी गयी। मेला के मुख्य अतिथि प्रदेश चुनार विधायक अनुराग सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी विनीत सिंह व कमेटी के संरक्षक नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अदानी ग्रुप के सुनील कुमार, ठाकुर एके सिंह सहित जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसपी अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, एक्सईएन विद्युत, एसडीओ, ईओ का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहाकि यह मेला नही बल्कि महालेखा है। इतनी अपार भीड यूपी के किसी मे मेले मे नही देखी। कहाकि भारतीय संस्कृति मे रामायण और महाभारत दो ग्रंथ है। यदि परिवार समाज मे कर्तव्य अनुपालन के लिए रामायण और अधिकारी की बात करेंगे तो महाभारत जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। इसलिए समाज को रामायण के चरित्र को आत्मसात करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहाकि रिश्तो को जीवंत बनाने के लिए तीन फैक्ट्री जरूरी है। ब्रेन मे आइस फैक्ट्री, जुबा पर सुगर फैक्ट्री और आखो मे लव फैक्ट्री बनाकर रखे। इससे सदाचरण धर्म का पालन होगा और इसके विपरीत दुराचरण धर्म होगा। दशहरे के दिन प्रभु राम से संसार को भाई भाई प्रेम, पत्नी धर्म, पितृ धर्म आदि का पालन लेना चाहिए। आज स्थितिया विपरीत हो गयी है। इसलिए भाईचारा प्रेम रिश्ता नाता बना रहना चाहिए। खेत का फूट ठीक, लेकिन घर का फूट खतरनाक है।
कहाकि धनुष यज्ञ के बाद विदाई के समय का वर्णन करते हुए कहाकि सबसे बडा धनवान दानी बिटिया का बाप होता है। बेटा क बाप छोटा ही रहेगा।
सभी के सहयोग के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीनेत एवं महामंत्री संतोष ऊमर ने आभार व्यक्त किया। मेले मे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका परिषद, बिजली विभाग एवं पत्रकार बन्धुओं का विशेष सहयोग मिला। आज रविवार, 13 अक्टूबर 2024 रात्रि बजे से विशाल देवी जागरण का कार्यक्रम कमेटी के द्वारा आयोजित है।

इसमें प्रमुख रूप से शामिल रहे संस्थापक सदस्य अक्षय वर नाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शत्रुघन केशरी, सतीश चन्द्र सर्राफ, प्रदीप कुमार गुप्ता, विमलेश अग्रहरी, जाह्नवी कसेरा, हेमंत सिंह, विपिन कुमार, उमा बरनवाल, संजय यादव, सनत केशरी, सुमित जायसवाल, राहुल जैन, अजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अभिनव प्रताप सिंह, सभासद राधेश्याम गुप्ता, आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles