पूर्वांचल नेटवर्क न्यूज़ संवाददाता चंद्र प्रकाश अग्रहरि पूर्वांचल प्रभारी की रिपोर्ट!
कैंम्पियरगंज गोरखपुर कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम माधोपुर के माधोपुर खास बरई टोला का निवासी मथुरा चौरसिया पुत्र घरभरन ने रोहित हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड गाजीपुर का धान का बीज कालानमक धान के नाम से नौ किलो 180रूपया के हिसाब से लिया था पीड़ित किसान मथुरा अपने खेत और कई लोगों दिलवाया था जो बीज को खेत में बोया गया था पीड़ित किसान मथुरा और अन्य लोगों ने बताया कि काला नमक धान 145 से 150 दिन में पक कर तैयार हो जाएगा लेकिन 165 दिन से अधिक हो गया और अभी 20 दिन से भी अधिक लगेगा पक्का तैयार होने में समय लगेगा पीड़ित किसान का कहना है की धान का पौधा कुछ पककर तैयार हो गया है। कुछ और बाली लग रहा है सभी धान के पौधे एक बराबर नहीं है उसमें लगभग 10 वैरायटी के पौधे उगकर दिखाई दे रहे हैं उसकी ऊंचाई 100 सेंटीमीटर बताई गई थी लेकिन मौके पर 5 फुट से ऊपर भी पौधे दिखाई दे रहे हैं पूर्ण रूप से धान पका नहीं किसान का कहना है कि अभी हमारा धन नहीं पका हम कब उसे खेत में गेहूं मटर चना सरसों आदि कब लगाएंगे मैं बहुत दुखी हूं उस धान को फूंक दूंगा अगर शासन प्रशासन ने इस कंपनी को जुर्माना या सीज और कार्रवाई नहीं किया गया तो हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे



