राज्यकर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित।
पूर्वांचल नेटवर्क सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर। राज्यकर विभाग, सिद्धार्थनगर की ओर से आज दिनांक 17.01.26 को व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीकरण वृद्धि, राजस्व वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर जीएसटी 2.0 इकाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ द्वारा की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, बांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष, बर्डपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकमल जायसवाल, ईंट भट्टा एसोसिएशन के महामंत्री राम दास, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद जायसवाल एवं महामंत्री शांतनु दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभिन्न व्यापारियों एवं उनके प्रतिनिधिमंडलों ने विभाग के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त परमहंस यादव, राज्य कर अधिकारी सदाशिव त्रिपाठी, जयप्रकाश भारती एवं प्रमोद भास्कर, प्रशासनिक अधिकारी, अविनाश शर्मा (TSE), टैक्स बार के अधिवक्तागण एवं जिले के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।



