Tuesday, July 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वन महोत्सव: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंद नगर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  1. वन महोत्सव: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंद नगर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 पूर्वांचल नेटवर्क आनंदनगर महराजगंज

आनंद नगर, 06 जुलाई 2026। वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंद नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में कचनार, आम, केसिया स्यामिया सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल रहीं। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

 

इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर फरेंदा सुशील कुमार चतुर्वेदी ने वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी,अरुन सिंह, अनिल सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles