Thursday, June 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फरेंदा दीवानी न्यायालय में हनुमान जयंती पर 21 बार गूंजी हनुमान चालीसा

फरेंदा दीवानी न्यायालय में हनुमान जयंती पर 21 बार गूंजी हनुमान चालीसा!

पूर्वांचल नेटवर्क फरेंदा महराजगंज

फरेंदा (महराजगंज)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दीवानी न्यायालय फरेंदा परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 21 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

 

कार्यक्रम में माननीय मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील मणि, ओम प्रकाश पांडे, ज्वाला मणि, सुनील मणि त्रिपाठी, रामसहाय गुप्ता, अरविंद मिश्रा, मनोज मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, शंभू यादव, पंडित उमाशंकर मिश्र, उमाकांत यादव, प्रमोद चौहान, सचिन समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

सभी ने मिलकर श्रद्धा और आस्था के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles