Thursday, June 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फरेंदा बीआरसी में आंगनबाड़ी सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

  1. फरेंदा बीआरसी में आंगनबाड़ी सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

पूर्वांचल नेटवर्क फरेंदा महराजगंज

महराजगंज, 5 जून 2026। फरेंदा स्थित बीआरसी के मीटिंग हॉल में ब्लॉक अध्यक्ष विनीता चौधरी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेवानिवृत्त सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विनीता चौधरी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है, ताकि विभागीय स्तर पर होने वाली मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।

विदाई समारोह में कुल आठ सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। सम्मानित होने वालों में रूंधावती, अरुणधावती, लालमती, प्रभा ओझा, प्रभावती, शशिकला, शशिकला वर्मा एवं सुशीला देवी शामिल रहीं।

इस अवसर पर विशेष रूप से गीता चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त कार्यकर्त्रियों को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विदाई के दौरान उपस्थित कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं भावुक हो उठीं और सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में बीआरसी परिसर में मौजूद तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles