Thursday, June 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हरपुर महन्थ स्टेट ग्राम पंचायत में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

हरपुर महन्थ स्टेट ग्राम पंचायत में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पूर्वांचल नेटवर्क महराजगंज

हरपुर महन्थ स्टेट ग्राम पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कालिन्दी देवी जी, ग्रामवासी एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर सच्चिदानंद चौधरी (प्रधान प्रतिनिधि), सोनेलाल चौधरी, हीरा चौधरी, प्रधानाध्यापक रुदल चौधरी, शिवकुमार सिंह (शिवकुमार मास्टर), शैलेश यादव (विष्णु मास्टर), अशोक मास्टर, दिलीप पटेल, रीता मैडम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को समयबद्ध और अनुशासित तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे।

रिपोर्ट: अविनाश सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles