कैम्पियरगंज में प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय स्थल का निरीक्षण
पूर्वांचल नेटवर्क
कैम्पियरगंज स्थित भरी वैशी क्षेत्र में प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का प्रमुख वन सचिव अनिल कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं एवं पर्यावरणीय पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।
इस अवसर पर गोरखपुर के मुख्य वन संरक्षक बी सी ब्रह्मा एवं डीएफओ गोरखपुर विकास यादव भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य के दौरान वन एवं पर्यावरण संरक्षण के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कैंपियरगंज क्षेत्र के रेंजर सी पी त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर राहुल सिंह, अमित कुमार, प्रदीप सिंह, आकाश कनौजिया, दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पौधारोपण कर हरित संदेश दिया गया।



