📰 आनंदनगर की निधि खेतान ने पहले प्रयास में पास की CA फाइनल परीक्षा
पूर्वांचल नेटवर्क फरेंदा महराजगंज
जनपद महराजगंज के आनंदनगर की निवासी निधि खेतान ने आज घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
निधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी मणि खेतान व माता संगीता खेतान के आशीर्वाद को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।



