Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फरेन्दा का रामजानकी मंदिर 2 मार्च को होगा राममय, संत समागम व भंडारा आयोजित

फरेन्दा का रामजानकी मंदिर 2 मार्च को होगा राममय, संत समागम व भंडारा आयोजित

  1. पूर्वांचल नेटवर्क फरेंदा महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेन्दा स्थित राम जानकी मंदिर (दक्षिणी बाईपास) में 2 मार्च 2026 को संत समागम एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन निश्चित किया गया है।

 

विगत वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में साधु-संतों का समागम होता है। भगवान राम को समर्पित इस आयोजन की शुरुआत बाबा तपसी महाराज द्वारा की गई थी, जिसे वर्तमान में उनके शिष्यों द्वारा भागवत प्रसाद उर्फ मौनी बाबा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

 

मंदिर के सर्वाकर एवं प्रबंधक मौनी बाबा ने बताया कि 2 मार्च को संतों का आगमन व समागम प्रारंभ होगा तथा 3 मार्च को साधु-संतों की विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

उन्होंने भगवान राम एवं मंदिर में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles