पूर्वांचल नेटवर्क न्यूज़, फरेंदा महराजगंज
📌 शिवम पाण्डेय बने उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
महराजगंज के युवा छात्र नेता शिवम पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ (UPASO) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भास्कर दुबे की संस्तुति पर नई प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्व में जिला अध्यक्ष महाराजगंज एवं प्रदेश सचिव जैसे दायित्व निभा चुके शिवम पाण्डेय ने कहा कि वे कृषि छात्रों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।


